देखिए HP बजट 2022 की जानकारी।
Type Here to Get Search Results !

देखिए HP बजट 2022 की जानकारी।

  


🔴 HP Budget 2022: शास्त्री और एलटी को टीजीटी पदनाम, हिमकेयर कार्ड की अवधि तीन साल के लिए बढ़ाई, यहां पढ़िए बजट की बड़ी बातें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। जयराम का कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज के सभी वर्गों पर फोकस करने का प्रयास है। 


● 12:39 PM, 04-MAR-2022

हिमकेयर कार्ड अब तीन साल में रिन्यू होगा


बीएड और टेट पास शास्त्री और एलटी अब टीजीटी और स्कूल प्रवक्ता न्यू भी प्रवक्ता कहलाएंगे। टीजीटी से प्रवक्ता बने अध्यापकों को एक विकल्प दिया जाएगा। यह अध्यापक लंबे वक्त से मांग उठा रहे थे। कौशल आपके द्वार योजना शुरू करने की घोषणा। हिमकेयर कार्ड रिन्युल अवधि बढ़ाई। हिमकेयर कार्ड अब एक नहीं तीन साल में रिन्यू होगा।पंजीकरण अब पूरे वर्ष होगा। पहले यह 1 साल थी। मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा। क्लीनिक मोबाइल योजना में डॉक्टर पारिवारिक तौर पर काम करेगा। 50 और एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। डॉक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। बिजलीं दरें घटाने की घोषणा।


● 12:18 PM, 04-MAR-2022

नगर निकायों के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा


महापौर नगर निगम को 15000 रुपये प्रति माह, उप महापौर नगर निगम को 10000 रुपये प्रति माह, पाषर्द नगर निगम को 6050 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8000 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 6500 रुपये प्रति माह, पार्षद नगर परिषद 3000 रुपये प्रति माह, प्रधान नगर पंयायत को 6500 रुपये प्रति माह, उप प्रधान नगर पंयायत को 5000 रुपये प्रति माह और सदस्य नगर पंयायत को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।


● 12:09 PM, 04-MAR-2022

मानदेय बढ़ाने की घोषणा


जिला परिषद को 10000 रुपये, सदस्य जिला परिषद को 6000, पंचायत समिति को 9000, उपाध्यक्ष पंचायत समिति को 6550,सदस्य पंचायत समिति को 5550, प्रधान ग्राम पंचायत 5550 रुपये, उप प्रधान ग्राम पंचायत को 3500 रुपये मानदेय और सदस्य ग्राम पंचायत को प्रति बैठक अब 300 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को 25 हजार की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉपअप के रूप में दी जाएगी। 


● 12:01 PM, 04-MAR-2022

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी


कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी। इस योजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 1000 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। मॉडल आगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। इन पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अनुसूचित जाति, ओबीसी के लोगों को जो कर्ज वापस करने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे 12 हजार लोगों की कर्ज और जुर्माने की राशि मूलधन से वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा। मुख्यमंत्री असहाय बाल पुनर्वास योजना शुरू होगी।


● 11:51 AM, 04-MAR-2022

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा


वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई। 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी। 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा। 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा। 


● 11:40 AM, 04-MAR-2022

दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा


कृषि क्षेत्र के लिए बजट में 583 करोड़ का प्रावधान। किसानों को मक्की और गेहूं के गुणवत्ता बीज के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान। गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार किया। मौजूदा कानून को सख्त किया जाएगा। गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए 500 से बढ़ाकर आर्थिक मदद 700 रुपये की। दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने शेयर बोला-

जब गाय नहीं होगी तो गोपाल नहीं होंगे

इस दुनिया में हम खुशहाल कहां होंगे।


● 11:20 AM, 04-MAR-2022

विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा


सीएम जयराम ठाकुर ने विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। विधायक एच्छिक निधि 10 से 12 लाख करने की घोषणा। उज्जवला और गृहिणी योजना में तीन निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा। विधायक क्षेत्र विकास निधि में अब रोपवे भी शामिल होगा। अभी तक पेयजल, सिंचाई, सीवरेज, सड़क, पुल ही शामिल थे। नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता योजना से वित्तपोषण करवा सकेंगे। वर्ष 2022-23 के अंत तक 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। 50 हजार किसान पंजीकृत होंगे।


● 11:07 AM, 04-MAR-2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांचवां बजट भाषण सदन में पढ़ना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना बजट भाषण सुनने विधानसभा सदन पहुंची हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीवीआईपी गैलरी में मौजूद हैं। 


स्पीकर गैलरी में मुख्यमंत्री के ओएसडी, महेंद्र धर्माणी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, एपीएमसी शिमला किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी बैठे हैं।


बजट में बढ़ेगा कर्मचारियों का हिस्सा, विकास का भाग घटेगा

इस बार बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के हिस्से का बजट बढ़ जाएगा, जबकि विकास का भाग घट जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनरों की यह हिस्सेदारी 60 फीसदी के आसपास रह सकती है। विकास का बजट 35 फीसदी तक घट सकता है।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत पतली है। वर्तमान सरकार पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ने जा रहा है। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसे हालात हैं। कोविड ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान में कटौती कर दी है। जीएसटी प्रतिपूर्ति भी बंद हो रही है। सरकार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हो रहा है। ऐसे में सीमित संसाधनों के तहत बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैसा बजट पेश करने जा रहे हैं, इस पर सबकी नजरें हैं। 

HP Budget 2022: शास्त्री और एलटी को टीजीटी पदनाम, हिमकेयर कार्ड की अवधि तीन साल के लिए बढ़ाई, 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनावी साल में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगे। जयराम कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज की सभी श्रेणियों पर फोकस करने का प्रयास करेंगे। वार्षिक बजट टैक्स फ्री हो सकता है। सीएम वित्त वर्ष 2022-23 के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये के बजट अनुमान पेश करेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area